
अमेरिकी टीवी की मशहूर एंकर सवाना गुथरी की मां किडनैप हो गई हैं. इस घटना से अमेरिका सहित दुनियाभर में भूचाल आ गया है. सवाना गुथरी ने किडनैपर्स से कहा कि उनका परिवार पैसे देने को तैयार है.
अमेरिकी टीवी की मशहूर एंकर सवाना गुथरी की मां किडनैप हो गई हैं. इस घटना से अमेरिका सहित दुनियाभर में भूचाल आ गया है. सवाना गुथरी ने शनिवार को अपनी मां नैन्सी गुथरी के संभावित किडनैपर्स से कहा कि उनकी मां की सुरक्षित वापसी के लिए उनका परिवार पैसे देने को तैयार है. 84 साल की एरिजोना निवासी नैन्सी गुथरी की सात दिन से तलाश जारी है.
सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में उन्होंने किडनैपर्स से कहा कि हमें आपका मैसेज मिल गया है और हम समझते हैं. हम आपसे विनती करते हैं कि हमारी मां को हमारे पास वापस लौटा दें ताकि हम उनके साथ रह सकें. शांति पाने का यही एकमात्र तरीका है. यह हमारे लिए बहुत कीमती है और हम इसके लिए पैसे देने को तैयार हैं.
एफबीआई कर रही मामले की जांच
फीनिक्स में FBI ऑफिस के प्रवक्ता केविन स्मिथ के अनुसार गुथरी शुक्रवार दोपहर को टक्सन स्थित टेलीविज़न स्टेशन KOLD को भेजे गए मैसेज का ज़िक्र कर रही थी. KOLD ने कहा कि उन्हें सोशल मीडिया पर गुथरी मामले से संबंधित एक ई-मेल प्राप्त हुआ था, लेकिन एफबीआई द्वारा समीक्षा किए जाने के कारण उन्होंने ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया. इसी सप्ताह कथित फिरौती के पत्र प्राप्त करने वाले कई प्रेस आउटलेट्स में से एक यह स्टेशन भी है.
0 Comments