
T20 World Cup 2026: पाकिस्तान सरकार ने भारत के साथ T20 वर्ल्ड में खेलने से मना कर दिया. इस एक फैसले ने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दिया. अब प्रियंका चतुर्वेदी ने भी तंज कसा है.
ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच न खेलने का फैसला लिया है. यानी 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच नहीं होगा. इस पर राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बयान जारी करते हुए पाकिस्तान पर तंज कसा है.
BCCI की जिम्मेदारी आतंकिस्तान ने संभाली: प्रियंका
प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'अच्छा हुआ. जो BCCI नहीं कर पाया, वो अब आतंकिस्तान टीम कर रही है? ICC को अब उन पर जुर्माना लगाना चाहिए ताकि जुर्माना चुकाने के लिए IMF और वर्ल्ड बैंक से लोन लेना पड़े?'
Good riddance.
— Priyanka Chaturvedi🇮🇳 (@priyankac19) February 1, 2026
What @BCCI couldn’t do, we have Aatankistan team stepping in to do.😂
ICC should now fine them so that we have IMF and WB being called for loans to pay off the fine 😀 pic.twitter.com/G2aKqa50C6
प्रियंका के कहने का मतलब था कि BCCI जो पाकिस्तान के खिलाफ मैच रद्द करवाना मजबूत कदम नहीं उठा पाया, वो काम अब पाकिस्तान की टीम खुद कर रही है. यानी भारत से मैच से भाग रही है. प्रियंका ने 'आतंकिस्तान' शब्द का इस्तेमाल करके तीखी खिल्ली उड़ाई और ICC से पाकिस्तान पर भारी जुर्माना लगाने की मांग की, ताकि उन्हें आर्थिक दबाव महसूस हो.
पाकिस्तान ने BCCI के मुंह पर मारा तमाचा: प्रियंका
प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, 'पाकिस्तान का जो फैसला है यह भारत के खेल मंत्री और BCCI के मुंह पर तमाचा है, जब हमें उसके खिलाफ फैसला लेना था तब हमने उनके साथ मैच खेला और अब यह हमारा बायकॉट कर रहे हैं.'
यह फैसला इसलिए भी आया क्योंकि पहले बांग्लादेश ने भारत में आने से मना किया था, तो ICC ने उनकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया. पाकिस्तान ने इसी को लेकर शिकायत की और अब खुद मैच से हट गए.
भारत के साथ एक ही टीम में है पाकिस्तान
T20 वर्ल्ड कप में सभी 20 टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है. पाकिस्तान की टीम भारत के साथ ग्रुप A में है. इन दोनों के अलावा USA और नीदरलैंड्स भी ग्रुप A का हिस्सा हैं. सुपर 8 में पहुंचने के लिए अब पाकिस्तान को USA और नीदरलैंड्स से जीतना होगा. अगर वो ऐसा कर लेते हैं तो फिर भारत से खेले बिना भी टूर्नामेंट के अगले फेज में पहुंच सकते हैं.
0 Comments