Aligarh News – अलीगढ़ की ताज़ा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज़

Nirmala Sitharaman Finance Minister Reaction On Budget Future Plan For India Exclusive

Nirmala Sitharaman Finance Minister Reaction On Budget Future Plan For India Exclusive

news image

बजट 2026 के बाद वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने एबीपी न्यूज से एक्सक्लूसिव बातचीत की. इस दौरान उन्होंने इंटरव्यू में बजट को लेकर सरकार का पक्ष रखा. साथ ही अमेरिका ट्रेड डील समेत कई मुद्दों पर बात की.

भारत सरकार ने केंद्रीय बजट 2026 पेश कर दिया है. अब इसी को लेकर बुधवार (4 फरवरी) को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने एबीपी न्यूज से बातचीत की. उन्होंने कहा कि सरकार ने भविष्य का बजट पेश किया है. इसमें छोटे उद्योगों को बढ़ाना मकसद है. बजट 2026 के बाद वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का यह पहला इंटरव्यू है.

इस दौरान उन्होंने अपनी तरफ से सरकार की नीतियों को लेकर ब्लू प्रिंट रखा. साथ ही उन्होंने अमेरिका से हुई ट्रेड डील को लेकर कहा है कि अभी समझौते पर हस्ताक्षर नहीं हुए हैं. इसके अलावा उन्होंने अमेरिकी कृषि मंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. 

अभी ट्रेड डील को लेकर फाइनल साइन नहीं हुआ: वित्तमंत्री

अमेरिकी कृषि मंत्री के बयान पर वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, 'अभी ट्रेड डील पर फाइनल साइन नहीं हुए हैं. इस बारे में जब भी किसी तरह का अपडेट होगा, तो सही से पता चल जाएगा. वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने स्पष्ट कर दिया कि कृषि और डेयरी सेक्टर के हितों की रक्षा की जाएगी. हमारे मंत्री ने संसद में ये स्टेटमेंट स्पष्ट किया. बाकी तो फाइनल एग्रीमेंट के बाद होगा.'

'हम जितना बजट देते हैं, वो पूरा इस्तेमाल होता है'
उन्होंने एबीपी न्यूज के सवालों का जवाब देते हुए बजट को लेकर वित्तमंत्री ने कहा, 'हम जितना बजट देते हैं वो पूरा इस्तेमाल होता है. सरकार ने भविष्य का बजट पेश किया है. हमने 25 साल की प्लानिंग की है. उन्होंने कहा कि हर राज्य की क्षमता पर खर्च निर्भर करता है. आयकर पर पिछले साल का फायदा इस साल मिल रहा है.

भारत में बैंकिंग सेक्टर, छोटे उद्योग, रेअर अर्थ पर क्या बोलीं निर्मला सीतारमण?
निर्मला सीतारमण ने कहा, 'भारत में बैंकिंग की स्थिति मजबूत है. हर स्कीम में देश की जनता की भागीदारी जरूरी है. सरकार का मकसद छोटे उद्योग को बढ़ाना है. आत्मनिर्भरता हमारी प्राथमिकता है. रेअर अर्थ कॉरिडोर में नौकरियां मिलेंगी. हमारी सरकार ने MSME के लिए कई मजबूत फैसले लिए. 7 ऐसे सेक्टर हैं, जिनका भारत को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण रोल है.'

आयकर में छूट और भारत की आर्थिक स्थिति पर क्या बोलीं निर्मला सीतारमण?
वित्तमंत्री ने कहा, 'हमने आयकर में जो पिछले साल छूट दी, उसका फायदा इस साल से होगा, उससे पहले मैं इनकम टैक्स में फिर से छूट कैसे दूं. अगर मैं हर व्यक्ति का 7.76 लाख रुपये से 8 लाख तक किया तो आप बोल सकते हैं कि 9 तक करें 10 तक करें. 4 लाख से सीधा इतना छूट देने के बाद कैसे इस साल भी इनकम टैक्स में छूट दूं.'

उन्होंने कहा 'हमारी अर्थव्यस्था इस वक्त बहुत मजबूत है. आईएमएफ, वर्ल्ड बैंक ने कहा कि भारत की ग्रोथ बहुत अच्छी है.'

Read more

Post a Comment

0 Comments