
एमपी के शहडोल जिले में जल संरक्षण के एक कार्यक्रम में शामिल हुए 20 अफसरों ने एक घंटे में 12 किलो काजू-किशमिश, 30 किलो नमकीन, 9 किलो फल, 6 लीटर दूध, 5 किलो चीनी चट कर दिए. इसका बिल सामने आने पर नया बवाल मचा है.
शहडोल (मध्य प्रदेश):जल संरक्षण पर सरकारी बैठक हो... और उसमें बादाम, काजू, किशमिश की नदियां बह जाएं तो सवाल उठता है कि ये योजना थी या जलपान यज्ञ? एमपी के शहडोल जिले में जल बचाने की बात करते हुए अफसरों ने सिर्फ एक घंटे में 12 किलो ड्राय फ्रूट्स और 30 किलो नमकीन चट कर दिए. सवाल उठे तो कहा जा रहा है जांच होगी. ये मामला उसी जिले का है जहां 4 लीटर पेंट की पुताई में कुछ दिनों पहले ही 200 से ज्यादा श्रमिक लगे थे.
शहडोल के भदवाही पंचायत में 25 मई को था कार्यक्रम
दरअसल एमपी के शहडोल के भदवाही पंचायत के झूंझा गांव में 25 मई को जल संरक्षण पर एक सरकारी कार्यक्रम का आयोजन था लेकिन अधिकारियों के कथित खानपान ने इसे जलपान संरक्षण का कार्यक्रम बना दिया?
0 Comments