Aligarh News – अलीगढ़ की ताज़ा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज़

Akhilesh Yadav Said We Will Fully Support RJD In Bihar BJP Will Retire Nitish Kumar 8836362#publisher=newsstand

Akhilesh Yadav Said We Will Fully Support RJD In Bihar BJP Will Retire Nitish Kumar 8836362#publisher=newsstand

news image

अखिलेश यादव ने दावा किया कि वे (भाजपा) नीतीश कुमार जी के नाम और चेहरे का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन वे उन्हें फिर से मुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे. हम एक बार उन्हें प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाना चाहते थे. लेकिन अब देखिए- वह मुख्यमंत्री पद से ही ‘रिटायर’ हो जाएंगे. भाजपा उन्हें ‘रिटायर’ होने के लिए मजबूर करेगी.’’

समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव, उत्तर प्रदेश न्यूज, बिहार न्यूज, बिहार विधानसभा चुनाव

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि बिहार के आगामी विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को पूर्ण समर्थन देगी. उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा किए गए ‘‘घोटालों'' को पूरे बिहार में उजागर किया जाएगा.

अखिलेश यादव ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हम बिहार चुनाव में लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी का पूरा समर्थन करेंगे. उत्तर प्रदेश में भाजपा द्वारा किए गए घोटालों का खुलासा बिहार में किया जाएगा और लोगों को सच्चाई बताई जाएगी.''

जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) के साथ गठबंधन को लेकर भाजपा पर कटाक्ष करते हुए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा चुनावी फायदे के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम और चेहरे का इस्तेमाल कर रही है, लेकिन उन्हें फिर से मुख्यमंत्री बनाने का कोई इरादा नहीं है.

अखिलेश यादव ने दावा किया कि वे (भाजपा) नीतीश कुमार जी के नाम और चेहरे का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन वे उन्हें फिर से मुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे. हम एक बार उन्हें प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाना चाहते थे. लेकिन अब देखिए- वह मुख्यमंत्री पद से ही ‘रिटायर' हो जाएंगे. भाजपा उन्हें ‘रिटायर' होने के लिए मजबूर करेगी.''

Post a Comment

0 Comments