Aligarh News – अलीगढ़ की ताज़ा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज़

Ahmedabad Air India Crash Both Engines Shut Down Within Seconds Of Take Off Says Probe Report 8863106#publisher=newsstand

Ahmedabad Air India Crash Both Engines Shut Down Within Seconds Of Take Off Says Probe Report 8863106#publisher=newsstand

news image

रिपोर्ट में कहा गया है कि बोइंग ड्रीमलाइनर 787-8 विमान में ईंधन आपूर्ति को नियंत्रित करने वाले फ्यूल कटऑफ स्विच एक के बाद एक सेकंड के अंदर ‘RUN’ से ‘CUTOFF’ की स्थिति में चले गए. इसके कारण दोनों इंजनों को ईंधन मिलना बंद हो गया और वे बंद हो गए.

अहमदाबाद में 12 जून को हुए एयर इंडिया ड्रीमलाइनर हादसे की शुरुआती जांच रिपोर्ट में चौंकाने वाली बातें सामने आई है. इस रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि टेकऑफ के कुछ ही सेकंड बाद विमान के दोनों इंजन हवा में ही बंद हो गए थे. यह रिपोर्ट विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (Aircraft Accident Investigation Bureau) ने तैयार की है. रिपोर्ट में कहा गया है कि बोइंग ड्रीमलाइनर 787-8 विमान में ईंधन आपूर्ति को नियंत्रित करने वाले फ्यूल कटऑफ स्विच एक के बाद एक सेकंड के अंदर ‘RUN' से ‘CUTOFF' की स्थिति में चले गए. इसके कारण दोनों इंजनों को ईंधन मिलना बंद हो गया और वे बंद हो गए.

बता दें कि इस विमान में कुल 242 यात्री सवार थे, जिनमें से 241 की मौत हो गई थी. विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल की इमारत से टकराया था, जिसके चलते हॉस्‍टल के छात्रों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हुए थे.कुल मिलाकर हादसे में 270 लोगों की जानें गई थीं. 

Post a Comment

0 Comments